
संपादक आनन्द शुक्ला।(9997891761, 8009149951)
कानपुर देहात 24 अक्टूबर 2024

मिशन रोजगार अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी प्रक्रिया से चयनित 1526 ग्राम पंचायत अधिकारी, 360 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), 64 समाज कल्याण पर्यवेक्षक के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया।
इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), समाज कल्याण पर्यवेक्षक के पद पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मा0 राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम संखवार, जिलाधिकारी आलोक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 के द्वारा मॉ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रट में दिया गया।
नवचयनितों को संबोधित करते हुए मा0 राज्यमंत्री ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया से आप सबको यह रोजगार प्राप्त हुआ है। प्रदेश सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य हेतु निरंतर प्रयासरत है, उसी का परिणाम है आज युवा निष्पक्ष पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से लगातार सेवाओं में आ रहे है। उन्होंने नवचयनितों को बधाई देते हुए कहा कि आपका पद महत्वपूर्ण है, ग्राम स्तर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी आप पर है, यदि आपके द्वारा पदीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से किया जायेगा तो हम सब विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमे पूरा विश्वास है कि आप प्रदेश सरकार की महत्वांकाक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। मा0 विधायक व जिलाधिकारी ने भी नवचयनितों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा नवचयनितों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम व संबोधन के सजीव प्रसारण को मा0 राज्यमंत्री, मा0 विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधिगणों व नवचयनितों के द्वारा देखा एवं सुना गया। जनपद में 32 ग्राम पंचायत अधिकारी व 05 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), 02 समाज कल्याण पर्यवेक्षक की नियुक्ति हुई है, जिसमें से 23 ग्राम पंचायत अधिकारियों सत्येन्द्र कुमार शर्मा, चन्द्रपाल सिंह, अमित कुमार, वीरेन्द्र सिंह नायक, कीर्ति गुप्ता, अभिषेक कटियार, सत्यम यादव, अभिनाश शुक्ला, अभिषेक पाण्डेय, सौरभ तिवारी आदि व 04 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) आलोक चौबे, कृष्ण गोपाल, धीरज सविता, प्रिया यादव व 01 समाज कल्याण पर्यवेक्षक दिव्यांशू कश्यप को आज नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
इस मौके पर जनप्रतिनिधिगण, परियोजना निदेशक वीरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकरी विकास पटेल, नवचयनित अभ्यर्थी आदि उपस्थित रहे।